लेखनी कविता महापुरुष और महानायक प्रतियोगिता -08-Oct-2022
*ऐ.पी.अब्दुल कलाम*
15 अक्टूबर 1931 को मिसाइल मैन का जन्म हुआ ।
तमिलनाडु के रामेश्वरम की धरा को पावन किया।।
एक गरीब परिवार में ए.पी.अब्दुल कलम ने दस्तख दी।।
पिता जैनुल्लाब्दीन माता आशियम्मा का चिराग ने नाम रोशन किया।।
महान वैज्ञानिकों में से एक वैज्ञानिक थे।
अग्नि,पृथ्वी मिसाइल के निर्माण में मददगार बने।।
1998 में पोखरण परमाणु के सदस्य रहे।
युवाओं को प्रेरित कर नेतृत्व स्वयं करते रहे।।
2002 में भारत के 11वें राष्ट्रपति पद पर आसीन रहे।
कार्य के प्रति समर्पण और राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ जिए।।
एक सुंदर कृति इंडिया 2020 स्वरचित है।
जिसमें भारत को महाशक्ति बनाने की कार्य योजना है।।
अनेक उपाधियों से सम्मानित, भारत रत्न का खिताब लिए।
27 जुलाई 2015 में कार्डियक अरेस्ट के दौरे से धरती मां की गोद में हमेशा के लिए सो गए।।
*"सूरज की तरह चमकना है तो पहले सूरज की भॉंति जलकर देखो।"*
आभा मिश्रा-कोटा
Shashank मणि Yadava 'सनम'
04-Nov-2022 11:43 PM
बहुत ही सुंदर सृजन
Reply
Suryansh
11-Oct-2022 06:18 PM
बहुत ही सुंदर भाव और समर्पित अभिव्यक्ति
Reply
Pratikhya Priyadarshini
10-Oct-2022 07:56 PM
शानदार प्रस्तुति 👌
Reply